Lifestyle

Budhwar Ke Upay in Hindi: आपको बना देगा लखपति

Budhwar ke upay: हर परेशानी से छुटकारा दिलाएंगे – बुधवार को भगवान गणेश की पूजा की जाती है। किसी भी पूजा और शुभ कार्य में भगवान गणेश जी का विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि कोई भी शुभ कार्य गणेश जी के बिना सफल नहीं होता है और इसलिए सबसे पहले उनकी पूजा की जाती है।

बुधवार का व्रत करने के अलावा गणपति जी की विधि-विधान से पूजा करने का भी विधान है। ऐसा माना जाता है कि जो भी इस दिन भगवान गणेश की पूजा करता है, भगवान गणेश उसके सभी संकटों को दूर करते हैं और उसकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।

साथ ही इस दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय किए जाएं तो व्यापार से लेकर नौकरी तक में खूब सफलता मिलती है। इतना ही नहीं, धन में भी वृद्धि होती है। आइए जानते हैं बुधवार के दिन कौन से उपाय करना शुभ होता है।

Budhwar ke upay totke

हर काम में सफलता पाने और कष्टों से मुक्ति पाने के लिए बुधवार के दिन कुछ उपाय जरूर करने चाहिए, जिससे जीवन की सभी परेशानियां जड़ से खत्म हो जाएं।

  • लड्डू का दान करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार के दिन कांसे की थाली में चंदन से लिखे ‘ऊँ गं गणपतयै नम:’ लिखकर पांच लड्डू मंदिर में दान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से कुंडली में धन लाभ होने की संभावना बनती है।

  • सिंदूर का तिलक

बुधवार को पूजा के दौरान भगवान गणेश के माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं। इसके बाद इसे अपने माथे पर भी लगाएं। इससे कार्य में सफलता मिलेगी।

  • बुध को मजबूत करने के उपाय

अगर आपका बुध ग्रह कमजोर है तो अपने पास हरे रंग का रुमाल हमेशा रखें। साथ ही बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल या हरा कपड़ा जरूरतमंदों को दान करें। इस दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करना भी शुभ होता है।

  • गाय को हरी घास खिलाएं

घर में आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं। इसके अलावा गणेश मंदिर जाएं और उन्हें दूर्वा अर्पित करें।

Budhwar ke totke onlyhindimai

  • अगर आपके घर में कलह हो रही है और लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो चिंता न करें। इसके बजाय बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। इससे आपको अवश्य ही लाभ होगा।
  • साथ ही बुधवार के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग का दान करने से भगवान बुधदेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं।
  • अगर आपको पैसों से जुड़ी परेशानी हो रही है और बार-बार किसी काम में असफल हो रहे हैं तो बुधवार के दिन भगवान बुध देव की पूजा करें। कहा जाता है कि अगर आपकी पूजा से बुध देव प्रसन्न होते हैं तो जीवन की सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं।
  • यदि आप किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो बुधवार का दिन आरंभ करने के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार बुधवार के दिन शुरू किया गया कार्य सदैव सफल होता है। क्योंकि यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है और कोई भी काम उनके नाम पर ही किया जाता है।

Budhwar ke upay bataiye

  • भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए बुधवार का व्रत भी रखा जाता है। अगर आप भी व्रत कर रहे हैं तो याद रखें कि सुबह उठकर स्नान करें और गणेश जी की पूजा करें।
  • गणेश जी की पूजा करते समय उन्हें हरि दुर्बा अवश्य अर्पित करें। यह बहुत ही शुभ माना जाता है।
  • बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना भी बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है। इसलिए कोशिश करें कि इस दिन गाय को हरे पौधे खिलाएं।
  • बुधवार के दिन मूंग की दाल पंजीरी या हलवा को भोजन के रूप में परोसा जाता है और इसके प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। फिर शाम को व्रती स्वयं यह प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत तोड़ता है।
  • बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने के बाद गणेश चालीसा का पाठ करें तभी पूजा पूर्ण मानी जाती है।
  • बुधवार के दिन गणेश जी को सिंदूर चढ़ाएं। ऐसा करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
  • 7 बुधवार तक गणेश मंदिर में गुड़ का भोग लगाना चाहिए।

FAQs: Budhwar ke achuk upay

Q.: बुधवार के दिन क्या उपाय करें?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार के दिन हरे रंग की चीजें पहनना शुभ होता है और अगर आपका बुध कमजोर है तो अपने साथ हरे रंग का रुमाल हमेशा रखें। साथ ही बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल का दान जरूरतमंदों को करें। बुधवार को भगवान गणेश का दिन माना जाता है और इसे ज्ञान का दाता कहा जाता है।

Q.: बुध ग्रह को मजबूत कैसे करें?

बुध को मजबूत करें इस प्रकार- कमजोर बुध वालों को इस दिन उपवास करना चाहिए और बुध सहित भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इस दिन हरे या लाल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। बुधवार के दिन बिना नमक के मूंग की दाल का भोजन करना चाहिए। भोजन से पहले तुलसी के कुछ पत्ते गंगाजल के साथ लें।

Q.: बुधवार के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?

बुधवार के दिन साबुत पालक या सरसों का साग, नमक, हरी मिर्च, पपीता, मूंग की दाल, धनिया और अमरूद नहीं खरीदना चाहिए। इससे आप अवसाद के शिकार हो सकते हैं, आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।

Q.: बुधवार करने से क्या फायदा होता है?

बुधवार का नाम बुध ग्रह के नाम पर रखा गया है। यदि आपके घर में धन-धान्य नहीं रुकता है, घर में नित्य क्लेश बना रहता है तो बुध ग्रह की पूजा करने से आपको राहत मिल सकती है, क्योंकि बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव को दूर करने के साथ-साथ यह व्रत मन की शांति, बुद्धि प्रदान करता है।

Q.: बुध खराब हो तो क्या होता है?

यदि आप पर बुध का अशुभ प्रभाव है तो आपको व्यापार, दलाली, नौकरी आदि में हानि होगी और सूंघने की शक्ति कमजोर होगी। दांत समय से पहले सड़ने लगेंगे। मित्रों से संबंध बिगड़ेंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारी सामाजिक और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके लिए विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

यहाँ और पढ़ें: Happy Rang Panchami in Hindi

यहाँ और पढ़ें: Vastu Tips in Hindi: घर में सुख-समृद्धि और शांति के लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *